योग से स्वस्थ्य शरीर के साथ होता स्वस्थ्य मन का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या

Edited By Nitika, Updated: 21 Jun, 2024 11:54 AM

statement of rekha arya on international yoga day

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग के...

 

देहरादूनः दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग के विभिन्न आसन किए।
PunjabKesari
इस मौके पर अपने संबोधन में आर्या ने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण तथा ऊर्जावान, स्वस्थ भारत, स्वस्थ्य शरीर के निर्माण हेतु योग को जीवन में अपनाएं। साथ ही इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित हों। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बड़ी उपलब्धि रही है कि अब योग विश्व भर में फैल कर लोगों को निरोग बना रहा है। ऐसे में हम सभी भारतीय भी अपने निज स्वास्थ्य के लिए जागरूक बनें और जीवन मे योग को अपनाएं।
PunjabKesari
रेखा आर्या ने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है। इसे देश विदेशों में ख्याति देने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। योग जहां हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने का काम करता है, तो वहीं इससे हमारा मन भी स्वस्थ्य रहता है। योग विश्व को जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं को अगर एकाग्र और मानसिक शांति देनी है, तो जीवन मे योग को अपनाएं। वहीं उन्होंने सभी से कहा कि योग को सिर्फ एक दिन के लिए ना करते हुए बल्कि इसे प्रत्येक दिवस पर करना चाहिए।
PunjabKesari
वहीं इससे पूर्व, कैबिनेट मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर अपने तीनो बच्चों के साथ योग के आसन किए। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रशांत आर्य, अनुसचिव अजय अग्रवाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी बहनें उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!