देहरादून में गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा...पुलिस ने किया भंडाफोड़,तीन महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jun, 2025 10:36 AM

prostitution racket running in a guest house in dehradun

देहरादूनः राजधानी देहरादून में स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को यहां छापा मारा। मौके पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देहरादूनः राजधानी देहरादून में स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को यहां छापा मारा। मौके पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आशियाना गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूत्रों से पता चला कि होटल का संचालक यहां महिलाओं और युवतियों को बाहर से बुलाता था। इसके बाद उनसे देह व्यापार कराता था। इस गंदे धंधे के बदले में युवतियों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैसे मिलते थे। इसी बीच पुलिस को संबंधित मामले में सूचना मिली। पुलिस ने जब गेस्ट हाउस में छापा मारा। मौके पर आपत्तिजनक हालत में कई युवक और युवतियां मिली।

पुलिस ने 3 पुरु​षों निवासी पश्चिम बंगाल तापस साहू, बिहार कमलेश साहनी व संजीत कुमार समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।   इसी के साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!