पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे के तीन सौदागर हत्थे चढ़े ; भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Dec, 2025 11:20 AM

police achieve major success

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेष की कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार तड़के बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आज अलग-अलग क्षेत्रों में तलाशी के दौरान तीन मादक पदार्श तस्करों को गिरफ्तार किया। इन तस्करों के कब्जे...

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेष की कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार तड़के बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आज अलग-अलग क्षेत्रों में तलाशी के दौरान तीन मादक पदार्श तस्करों को गिरफ्तार किया। इन तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, चरस और स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले मे सीओ पूर्णिमा गर्ग ने कहा कि चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के दौरान तीन अलग-अलग जगहों से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत विदित थापा, निवासी श्यामपुर के कब्जे से चार पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जबकि गजेंद्र, निवासी शीशम झाड़ी के कब्जे से 570 ग्राम चरस और मोनू देवनाथ उर्फ बाटली, निवासी मायाकुंड के कब्जे से छह ग्राम स्मैक बरामद की गई। सीओ गर्ग ने जोर देकर कहा कि नशे के जाल को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार सघन तलाशी एवं निगरानी अभियान चला रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!