Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 May, 2025 09:50 AM

देहरादूनः ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर जहां देशभर में खुशी की लहर है। वहीं, उत्तराखंड में भी जश्न मनाया गया है। देहरादून में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा चीड़ बाग से परेड ग्राउंड तक...
देहरादूनः ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर जहां देशभर में खुशी की लहर है। वहीं, उत्तराखंड में भी जश्न मनाया गया है। देहरादून में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा चीड़ बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई।

आपको बता दें कि भाजपा 13 मई से 23 मई तक राज्य में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी। इस यात्रा का उद्देश्य हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हर भारतीय नागरिक तक पहुंचाना है। भाजपा का यह अभियान लोगों को बताने जा रहा है कि कैसे भारत ने अपने नागरिकों को संकट से बचाया और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करना है। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया।