सोनप्रयाग के समीप मलबे के नीचे दबने से 5 लोगों की मौत और 3 घायल, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2024 11:47 AM

5 people died and 3 injured after being buried under debris

रुद्रप्रयाग:उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से मलबा गिरने से हुए हादसे की खबर सामने आ रही है। इसमें सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच पहाड़ी से मलबा आने से 5 लोगों की  मौत और 3 घायल हो चुके है। वहीं मौके पहुंची ए्सडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान के तहत...

रुद्रप्रयाग:उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से मलबा गिरने से हुए हादसे की खबर सामने आ रही है। इसमें सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच पहाड़ी से मलबा आने से 5 लोगों की  मौत और 3 लोग घायल हो चुके है। वहीं मौके पहुंची ए्सडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान के तहत लोगों को बाहर निकाला।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने जानकारी दी है कि बीते सोमवार की शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर थाना सोनप्रयाग द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि सोनप्रयाग मुनकटिया के बीच मलबा आने से कुछ यात्री नीचे दब गए है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) सेक्टर मजिस्ट्रेट सोनप्रयाग मौके के लिए रवाना कर दिए गए ।

वहीं इन टीमों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इसमें इन टीमों के द्वारा मलबे के नीचे दबे 5 मृतक और 3 घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। वहीं एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग अस्पताल में भिजवा दिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

घायलों का विवरण
1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष) 
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

मृतकों का विवरण
1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
5. श्रीमती समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!