मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदान के लिए समाज में जागरूकता लाने की अपील की

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2024 03:54 PM

minister ganesh joshi inaugurated the multipurpose camp

जोशी ने इस मौके पर कहा कि हमारे जीवन और शरीर के संचालन में रक्त (ब्लड) की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक यूनिट ब्लड से कई लोगों को लाभ मिलता है। आज जिस प्रकार घटनाएं हो रही है ऐसे में यह किसी के जीवन को बचाने का एक बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने...

देहरादून: उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी विधानसभा अंतर्गत देहरादून के किशन नगर चौक स्थित आत्माराम धर्मशाला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ किया।  शिविर में श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्त जांच के साथ स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। 

जोशी ने इस मौके पर कहा कि हमारे जीवन और शरीर के संचालन में रक्त (ब्लड) की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक यूनिट ब्लड से कई लोगों को लाभ मिलता है। आज जिस प्रकार घटनाएं हो रही है ऐसे में यह किसी के जीवन को बचाने का एक बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने रक्तदान के बारे में समाज में जागरूकता लाने और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और लोगों को इसका महत्व समझते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील भी की। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद नंदनी शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप बिट्टू, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!