यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन... SDRF का रेस्क्यू अभियान फिर शुरू,दो यात्रियों की तलाश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2025 12:00 PM

landslide on yamunotri walking route  sdrf rescue operation resumed

देहरादूनः उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार अपराह्न भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने के बाद लापता दो यात्रियों की तलाश मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई। इस प्राकृतिक आपदा में कल रात मिले दो लोगों के क्षत, विक्षत शवों की भी पहचान आज...

देहरादूनः उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार अपराह्न भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने के बाद लापता दो यात्रियों की तलाश मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई। इस प्राकृतिक आपदा में कल रात मिले दो लोगों के क्षत, विक्षत शवों की भी पहचान आज हो गई है। ये दोनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं।

उत्तरकाशी के आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रभारी शार्दुल गुसाई ने बताया कि आज सुबह 6:30 बजे से पुन: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, वन विभाग टीम द्वारा बचाव एवं खोजबीन अभियान शुरू किया गया है। सभी यात्रियों का आवागमन फिलहाल रोका गया है, जिन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

दुर्घटना के बाद बचाव अभियान में बरामद शवों की पहचान हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश (47) और ख्याति (09) पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि भाविका शर्मा (11) पुत्री जॉय शर्मा निवासी बी-58, कृष्णा विहार, नई दिल्ली और कमलेश जेठवा (35) पुत्र कांतिबाई, निवासी थाणे, मुंबई, महाराष्ट्र अभी लापता हैं। दोनों की तलाश जारी है।

इस हादसे में घायल रसिक भाई पुत्र वसराम भाई, निवासी 216, त्रिपाठी निवास, निकट प्रतापनगर वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जंगल चट्टी में किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!