मूलनिवासी स्वाभिमान संगठन के आह्वान पर जोशीमठ बाजार बंद,आंदोलनकारियों ने किया चक्का जाम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Sep, 2024 11:17 AM

joshimath market closed on the call of native swabhiman organization

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में मूलनिवासी स्वाभिमान संगठन के आह्वान पर जोशीमठ बाजार बंद करने के साथ-साथ चक्का जाम भी किया जा रहा है। दरअसल, जनवरी 2023 में नगर में हुए भू धसाव के बाद सरकार द्वारा नगर का अभी तक ट्रीटमेंट शुरू न किए जाने,सभी प्रभावितों...

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में मूलनिवासी स्वाभिमान संगठन के आह्वान पर जोशीमठ बाजार बंद करने के साथ-साथ चक्का जाम भी किया जा रहा है। दरअसल, जनवरी 2023 में नगर में हुए भू धसाव के बाद सरकार द्वारा नगर का अभी तक ट्रीटमेंट शुरू न किए जाने,सभी प्रभावितों को मुआवजा न दिए जाने,भूमि का मूल्य तय न किए जाने समेत कई अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीते साल जोशीमठ में आई आपदा के बाद से नगर में सुरक्षात्मक कार्य शुरू न किए जाने से नाराज मूल निवास स्वाभिमान संगठन के द्वारा जोशीमठ बंद किया जा रहा है। बताया गया कि 2 दिन पहले ही जोशीमठ पहुंचे जिलाधिकारी चमोली से स्थानीय लोगों की वार्ता हुई थी। इसमें डीएम के द्वारा एक माह के भीतर नगर क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कुछ बिंदुओं पर आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच बात नहीं बन पाई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने और व्यापार संघ ने आज यानी 27 सितंबर को जोशीमठ में चक्का जाम कर रखा है। वहीं पितृपक्ष के कारण भारी संख्या में तीर्थ यात्री बद्रीनाथ की यात्रा में आ रहे हैं। इसके चलते चक्का जाम के कारण तीर्थ यात्रियों को भी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आपदा के 21 महीने बाद भी सरकार जोशीमठ नगर की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि नगर में अभी भी कटाव जारी है। साथ ही नगर का ट्रीटमेंट नहीं हो रहा है। जिस कारण से लोगों के ऊपर खतरा अभी भी मंडरा रहा है। बता दें कि मूल निवास स्वाभिमान संगठन, टैक्सी यूनियन,व्यापार सभा जोशीमठ के साथ-साथ नगर के 9 वार्डों की जनता एक साथ सड़क पर उतरकर विरोध कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!