क्या केदारनाथ भूस्खलन में हुई मौतों का आंकड़ा छुपा रहा प्रशासन?...कर्नल कोठियाल बयान से हुआ ये खुलासा

Edited By Nitika, Updated: 30 Aug, 2024 04:34 PM

is the administration hiding the number of deaths in kedarnath landslide

देहरादूनः 31 जुलाई की रात को आई आपदा से केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें  करीब 15 हजार से ज्यादा यात्री फंस गए थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू भी किया गया। लेकिन प्राकृतिक आपदा से कितने लोगों की मौत हुई है।...

देहरादूनः 31 जुलाई की रात को आई आपदा से केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें  करीब 15 हजार से ज्यादा यात्री फंस गए थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू भी किया गया। लेकिन प्राकृतिक आपदा से कितने लोगों की मौत हुई है। इसमें  प्रशासन या तो आंकड़ा छुपा रहा है या जानबूझकर सार्वजनिक नहीं कर रहा है।

आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद में प्राकृतिक आपदा से केवल 6 लोगों की मौत हुई है और एक भी लापता नहीं है। लेकिन हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर कर्नल कोठियाल को केदारनाथ में निरीक्षण के लिए भेजा था। उन्होंने स्थिति का आकलन किया। 

वहीं कोठियाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि करीब 27 लोग मिसिंग हुए थे, जिनमें से 7 लोगों के शव बरामद हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की टीमें उन को ढूंढने का लगातार प्रयास कर रही है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!