हरिद्वार हाईवे पर मची चीख-पुकार, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Mar, 2026 08:58 AM

there was a commotion on the haridwar highway

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार हरिद्वार हाईवे पर पलटी है। बताया गया कि कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार हरिद्वार हाईवे पर पलटी है। बताया गया कि कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार हाईवे पर हुई है। जहां देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।  सूत्रों के मुताबिक माजरी ग्रांट पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि कार की तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है। चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि घटना में तीन लोग घायल हुए है। इसके अतिरिक्त पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!