पत्नी पर था अफेयर का शक! हैवान बने पति ने दी खौफनाक मौत, मंजर देख कांपी रूह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jun, 2025 12:51 PM

he suspected his wife of having an affair husband

ऊधम सिंह नगरः जनपद के जसपुर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक के चलते हत्या की है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पति ने महिला का धारदार हथियार से हाथ-पैर व गला रेत दिया। इसके बाद शव घंटों तक घर में...

ऊधम सिंह नगरः जनपद के जसपुर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक के चलते हत्या की है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पति ने महिला का धारदार हथियार से हाथ-पैर व गला रेत दिया। इसके बाद शव घंटों तक घर में खून से लथपथ पड़ रहा। जबकि आरोपी मौके पर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जसपुर के मंडुवाखेड़ा गांव की है। जहां निवासी राहुल कुमार कश्यप ने शनिवार रात को अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया गया कि राहुल को शक था उसकी पत्नी नीमा देवी (32) का किसी अन्य मर्द के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था। वहीं, पत्नी नीमा राहुल के शराब पीने से तंग परेशान रहती थी। दोनों में इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए राहुल ने नीमा पर चाकू से कई बार वार किया। नीमा के शरीर से मानों खून की नदियां बहने लगी। इसके बाद आरोपी मौके पर भाग गया।

इस घटना के दौरान दोनों के बच्चे भी गर्मियों की छुट्टियों के चलते मामा के घर हुए थे। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने पत्नी पर शक और घरेलू विवाद के चलते हत्या की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!