DGP अशोक व मनोचा की पुस्तक ‘साइबर एनकाउंटर्स' का पुष्कर सिंह धामी ने किया विमोचन

Edited By Nitika, Updated: 08 May, 2023 11:57 AM

dhami released the book cyber encounters

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार और रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत वैज्ञानिक ओपी मनोचा द्वारा संयुक्त रूप से लिखी पुस्तक ‘साइबर एनकाउंटर्स' का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार और रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत वैज्ञानिक ओपी मनोचा द्वारा संयुक्त रूप से लिखी पुस्तक ‘साइबर एनकाउंटर्स' का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया।

पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि कुमार एवं मनोचा ने साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित, जो यह पुस्तक लिखी है, इससे साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में जहां एक ओर सच्ची घटनाओं का जिक्र करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है, वहीं दूसरी ओर पुस्तक मनोरंजक भी है। पुस्तक का एक-एक पृष्ठ लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक की अनिल रतूड़ी जी और प्रो. सुरेखा डंगवाल जी ने समीक्षा की, जो पुलिस, प्रशासन एवं समाज को भली प्रकार समझते हैं। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के कुछ मुख्य अंशों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और प्रदेश के डीजीपी द्वारा इस चुनौती के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना इस पुस्तक की प्रासंगिकता को और भी अधिक बढ़ा देता है। आज जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती जा रही है, वैसे-वैसे साइबर क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है।

PunjabKesari

धामी ने कहा कि साइबर अपराध पुलिस और अपराधियों के बीच कभी न खत्म होने वाला एक ऐसा खेल है, जिसमें दोनों ही एक दूसरे से आगे रहने की होड़ में रहते हैं। साइबर अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि अपराधी रोज नई-नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भी रोजाना नई-नई तकनीकों का सहारा लेकर अपराधियों के द्वारा बिछाए जा रहे इस जाल को तोड़ने का कार्य कर रही है। हम स्वयं भी इस तकनीकी अपराध से बच सकते हैं, बस जरूरत है हमें जागरूक होने की।

पुस्तक के लेखक डीजीपी अशोक कुमार ने पुस्तक विमोचन के अवसर पर साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें किस प्रकार सतर्क रहना है, इसकी भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। साइबर अपराध और उससे पार पाने के लिए हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं, इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!