Haldwani: कुमाऊं कमिश्नर ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Oct, 2024 11:01 AM

haldwani kumaon commissioner inspected the road widening

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सड़क चौड़ीकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं,इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सड़क चौड़ीकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं,इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

प्राप्त सूचना के मुताबिक कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल रोड में सड़क चौड़ीकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपीसीएल से विद्युत की लाइन और पोल जल्दी हटाने के निर्देश दिए। ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने नैनीताल रोड के सौंदर्यीकरण के लिए दोनों तरफ सरकारी भवनों की दीवारों में बेलदार पुष्प लगाए जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही दीपक रावत ने नैनीताल रोड स्थित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा कहा गया था कि सभी विभागों के कार्यालय में बेलदार पुष्प लगा दिए गए हैं।

वहीं, इन विभागों में निरीक्षण के दौरान किसी भी कार्यालय में बेलदार पुष्प लगाए नहीं दिखाई दिए है। ऐसे में उद्यान विभाग की इस लापरवाही पर कुमाऊं कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को नैनीताल रोड में सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!