पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के बिगड़े बोल, लोगों को लेकर कही ये बात

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Sep, 2024 04:06 PM

former pauri municipality president yashpal benam s bad words

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में विवादों में रहने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के बिगड़े बोल एक बार फिर खुले मंच से सामने आए हैं। यशपाल बेनाम की इस बयानबाजी के बाद अब कांग्रेस ने बेनाम का पुतला दहन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा...

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में विवादों में रहने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के बिगड़े बोल एक बार फिर खुले मंच से सामने आए हैं। यशपाल बेनाम की इस बयानबाजी के बाद अब कांग्रेस ने बेनाम का पुतला दहन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा हाईकमान से बेनाम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई।

दरअसल, पौड़ी में आयोजित व्यापार सभा के शपथ ग्रहण समारोह में यशपाल बेनाम को मंच पर बोलने का मौका दिया गया। इस दौरान मंच से उन्होंने कुत्ता शब्द का इस्तेमाल किया। बेनाम ने कहा कि उनके पालिका अध्यक्ष रहते कुछ कुत्ते उनसे मिलने आए। साथ ही समस्याओं का ज्ञापन दिया गया। वहीं बेनाम के इन बिगड़े बोल पर कार्यक्रम में मौजूद पौड़ी से भाजपा विधायक राजकुमार पोरी भी बेनाम को नहीं रोक पाए। इससे नाराज अब कांग्रेस ने यशपाल बेनाम का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया।

वहीं विधायक राजकुमार पोरी ने भी बेनाम के शब्दों की कड़ी निंदा की है। इसमें विधायक पोरी ने सफाई देते हुए कहा कि व्यापार सभा के सम्मान पर वे कार्यक्रम नहीं छोड़ पाए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!