गंगोत्री और यमुनोत्री में उमड़ा भक्तों का सैलाब, केवल 44 दिनों में पहुंचे 9 लाख से अधिक श्रद्धालु

Edited By Nitika, Updated: 24 Jun, 2024 11:26 AM

flood of devotion in gangotri and yamunotri

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा में मात्र 44 दिनों में श्रद्धालुओं की तादाद 9 लाख से अधिक पहुंच गई है।

देहरादूनः यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। मात्र 44 दिनों में श्रद्धालुओं की तादाद 9 लाख से अधिक पहुंच गई है। जिले के दोनों धामों में पिछले साल की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है। यहां गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड 901758 पहुंच गई। दोनों धामों की यात्रा पर आने वाले यात्री वाहनों का आंकड़ा भी 12.77 प्रतिशत बढ़ा है। इन दोनों धामों में इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर 80128 वाहनों का आगमन हुआ है। पिछले साल जहां दोनों धामो में 71053 वाहन पहुंचे थे।

PunjabKesari

स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि
रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के साथ ही जिले में चारधाम यात्रा को लेकर इस बार स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट, स्वास्थ्य मित्रों व मोबाइल मेडिकल टीमों की तैनाती करने के साथ ही दोबाटा-बड़कोट एवं हीना में स्थापित स्क्रीनिंग सेंटर में नियमित रूप से तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग का प्रावधान किया गया है। इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासन के द्वारा यात्रा रूटों व पड़ावों पर अतिरिक्त यात्री सुविधाओं को जुटाया गया है। 

PunjabKesari

गत वर्षों का रिकॉर्ड 
वर्ष 2022 में कुल 659061 और वर्ष 2023 में 778257 श्रद्धालु ही पहुंचे थे। यमुनोत्री धाम में अभी तक 442186 व गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु पहुंचे हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, गंगोत्री में वर्ष 2023 की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!