देहरादून में कार में मृत मिली महिला डॉक्टर, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Mar, 2026 05:16 PM

female doctor found dead in car in dehradun

देहरादूनः राजधानी देहरादून में श्री गुरु राम राय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में 'मास्टर ऑफ सर्जरी' (एमएस) कर रही एक महिला चिकित्सक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। महिला डॉक्टर कार में मृत मिली । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देहरादूनः राजधानी देहरादून में श्री गुरु राम राय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में 'मास्टर ऑफ सर्जरी' (एमएस) कर रही एक महिला चिकित्सक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। महिला डॉक्टर कार में मृत मिली । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के अंबाला की रहने वाली 25 वर्षीय डॉ तन्वी को उनके पिता डॉ ललित मोहन ने बुधवार तड़के यहां कारगी रोड पर खड़ी अपनी कार में बेहोश देखा। जिसके बाद वह उन्हें अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक नेत्र चिकित्सा में एमएस कर रही डॉ तन्वी यहां अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। मंगलवार रात डॉ तन्वी ने संदेश भेजकर अपनी मां को बताया कि वह अस्पताल से रात साढ़े 12 बजे तक घर पहुंचेगी। लेकिन जब काफी देर तक वह घर न पहुंची और उन्होंने फोन भी न उठाया तब मां ने अंबाला में रहने वाले उनके पिता को सूचना दी।

डॉ तन्वी के पिता रात में ही कार से यहां पहुंचे और उसकी मां के साथ उन्हें ढूंढने निकल पड़े। तभी बीच रास्ते में उन्हें तन्वी की कार दिखी जिसमें वह बेहोश नजर आई। किसी तरह उसके पिता ने पत्थर मार कर कार का शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । तन्वी के पिता ने आरोप लगाया है कि नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष उसका मानसिक उत्पीड़न कर रही थीं। जिसके कारण उनकी बेटी को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा ।

उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है । पुलिस को कार में से इंजेक्शन की कुछ खाली शीशियां बरामद हुई हैं । पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है । प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डॉ तन्वी काफी समय से अवसाद में थीं और इसी वजह से उनकी मां अंबाला से यहां आकर उनके साथ रह रही थीं ।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!