"भारतीय नौसेना की शक्ति से टकराने से डरते हैं दुश्मन", नौसेना दिवस कार्यक्रम में बोले CM धामी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Dec, 2024 09:07 AM

enemies are afraid of colliding with the power of the indian navy

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय देहरादून में नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को शिरकत की। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि भारतीय नौसेना देश की वह अद्वितीय शक्ति है,...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय देहरादून में नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को शिरकत की। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि भारतीय नौसेना देश की वह अद्वितीय शक्ति है, जिससे दुश्मन टकराने से डरते हैं। बता दें कि इस दौरान कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि भारतीय नौसेना अपने पराक्रम, साहस और कौशल के दम पर हमेशा देश की रक्षा करती है और मान बढ़ाती है। इसी के साथ ही कहा कि भारतीय नौसेना ने सदैव आगे बढ़कर मानवता की सेवा की है। रक्षा उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में भी देश लगातार प्रगति कर रहा है। आज भारत की सेनाएं दुश्मन की गोलियों का जवाब गोलों से देती हैं। भारतीय नौसेना समुद्री सीमाओं की रक्षा के साथ आपदा के समय में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है।

PunjabKesari

बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के साथ पुस्तक इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स वॉल्यूम 1-2 का विमोचन किया। इस अवसर पर वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, एडमिरल पीयूश पावसे, वाइस एडमिरल (सेनि.) विनय बधवार आदि मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!