Lok Sabha Elections 2024: BJP में शामिल हुए दिनेश अग्रवाल, महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Edited By Nitika, Updated: 08 Apr, 2024 04:38 PM

dinesh aggarwal joins bjp

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल ने रविवार को अपने समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राज्य भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अग्रवाल तथा उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण...

 

देहरादूनः उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल ने रविवार को अपने समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राज्य भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अग्रवाल तथा उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस मौके पर हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचद्र अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा विधायक मौजूद रहे। भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं अग्रवाल प्रदेश की एनडी तिवारी तथा हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हाल में कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में भी उन्हें स्थान दिया गया था। हांलांकि, सूची जारी होने के एक दिन बाद शनिवार को उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!