Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2025 12:42 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे है। जहां उन्होंने किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत की है। खास बात यह है कि कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से आयोजित किया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने आम...
देहरादूनः राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे है। जहां उन्होंने किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत की है। खास बात यह है कि कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से आयोजित किया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने आम के पेड़ नीचे खाट (चारपाई) पर खड़े होकर किसानों के साथ संवाद किया।
केंद्रीय मंत्री ने किसानों को संबोधन करते हुए कहा कि किसानों के लिए कई योजनाएं है। सरकार लगातार किसानों के विकास के कार्य कर रही है। वहीं, इस मौके पर कृषि मंत्री ने किसानों के साथ बातचीत की। इसी के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। बता दें कि कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों समेत भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।