देहरादून: कालसी गेट से रहस्यमयी हालत में लापता हुई नवविवाहिता, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 May, 2025 09:44 AM

dehradun newly married girl mysteriously disappears

देहरादून: राजधानी देहरादून के कालसी गेट से एक नवविवाहिता रहस्यमयी हालत में लापता हुई है। पति ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। नवविवाहिता के पति ने अपहरण की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में कालसी ब्लॉक के पाटा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी रितु के साथ यहां किराये के मकान में रहता है। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहली हुई थी। इसी बीच 27 मई को उनकी पत्नी रितु घर से बिना बताए कहीं चली गई। सुरेंद्र ने उसे काफी खोजने का प्रयास किया। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!