जम्मू-कश्मीर में पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करेंगे CM धामी, स्टार प्रचारक की भूमिका में आएंगे नजर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Sep, 2024 01:29 PM

cm dhami will campaign for the party in jammu and kashmir

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर और हरियाणा में पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करेंगे। दअरसल, भाजपा केंद्रीय संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर और हरियाणा में पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करेंगे। दअरसल, भाजपा केंद्रीय संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

दरअसल,भाजपा की ओर से जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम धामी को प्रचार की बेहद अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पत्रकारों से बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा की भारी बहुमत के साथ जीत होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं आगे कहा कि धारा 370 लागू होने से जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था कायम हुई है। इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर के विकास में तेजी आई है साथ ही पर्यटन में भी बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में लागू किए गए तमाम फैसलों को लेकर देश में चर्चित रहे हैं। इसमें समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए सीएम धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!