हल्द्वानी में सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे CM धामी ने दीवार पर की पेंटिंग; कर्मियों का बढ़ाया उत्साह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Feb, 2025 12:37 PM

cm dhami who came to inspect beautification in haldwani painted on the wall

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को नजदीक से देखा। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने स्वयं भी एक दीवार पर...

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को नजदीक से देखा। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने स्वयं भी एक दीवार पर पेंटिंग की।

CM Pushkar Singh Dhami painted on a wall in haldwani

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचने से पहले हल्द्वानी स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों के सौंदर्यीकरण के तहत कुमाऊंनी संस्कृति पर बनाए गए भित्ति चित्रों की सराहना की। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने वहां काम कर रहे कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और उनकी जमकर भी तारीफ की। इस काम में लगे कलाकारों ने बताया कि उन्होंने चित्रकारी के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और धरोहर को दर्शाने की कोशिश की है। वह लगातार पिछले एक माह से इस काम में लगे हुए हैं और काफी हद तक यह काम पूरा भी हो चुका है। इसमें उन्होंने खासकर पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष को बताने की कोशिश की है।

PunjabKesari

वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण का काम उन्हें सौंपा गया था। जिसको 90 प्रतिशत तक उन्होंने पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि काठगोदाम चौराहे से नरीमन चौक तक सड़क बहुत ही संकरी थी। जिस वजह से यहां पर हमेशा जाम की स्थिति रहती थी। अब यह सड़क फोर लेन में तब्दील हो गई है। बताया गया कि उत्तराखंड की संस्कृति और रंग देखकर यहां पर बहुत ही सुकून महसूस हो रहा है। जिला प्रशासन और कलाकारों की रात दिन की मेहनत के बाद यह संभव हो पाया है।

CM Pushkar Singh Dhami painted on a wall in haldwani

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!