CM धामी ने केदारनाथ प्रभावितों को दी बड़ी राहत, राहत कोष से ₹56.30 लाख की अतिरिक्त मदद की दी मंजूरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Sep, 2024 11:17 AM

cm dhami gave big relief to kedarnath affected people

देहरादूनः उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से केदारनाथ प्रभावितों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सीएम ने केदारनाथ क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए राहत राशि बढ़ा दी है। इसमें धामी ने केदारनाथ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष...

देहरादूनः उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से केदारनाथ प्रभावितों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सीएम ने केदारनाथ क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए राहत राशि बढ़ा दी है। इसमें धामी ने केदारनाथ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹56.30 लाख की अतिरिक्त मदद मंजूर की है।

गौरतलब 31 जुलाई को केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ था। इसमें लिनचोली से सोनप्रयाग तक पैदल और मोटर मार्ग भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही प्रदेशवासियों को जानमाल का भी भारी नुकसान हुआ। ऐसे में उत्तराखंड के सीएम के आदेश पर प्रभावितों को हर संभव मदद दी गई। इसके चलते अब पुष्कर सिंह धामी ने व्यवसायियों के लिए राहत राशि बढ़ा दी है। धामी ने राहत कोष से ₹56.30 लाख की अतिरिक्त मदद मंजूर की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी प्रभावित व्यवसायियों के लिए 09 करोड़ 08 लाख की धनराशि की स्वीकृत दी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!