Chamoli Avalanche: पहाड़ी के ठीक नीचे बने थे मजदूरों के आवास; पहले भी आ चुके कई बर्फीले तूफान

Edited By Pooja Gill, Updated: 02 Mar, 2025 12:23 PM

chamoli avalanche workers  houses were built

Chamoli Avalanche: 28 फरवरी को माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। इस घटना के बाद अब सवाल खड़े होने लगे है। दरअसल, मजदूरों के आवास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने थे

Chamoli Avalanche: 28 फरवरी को माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। इस घटना के बाद अब सवाल खड़े होने लगे है। दरअसल, मजदूरों के आवास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने थे, यहां पर पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, बर्फीले तूफान कई बार आ चुके है। अब सवाल ये उठ रहे है कि आखिर ऐसी जगह पर ही क्यों आवास बनाए गए?

PunjabKesari
हादसे में हुई चार की मौत 
बता दें कि शुक्रवार सुबह माणा गांव से करीब तीन किमी आगे माणा पास में सुबह छह बजे हिमस्खलन हो गया। यहां पर निवास कर रहे 55 श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। सेना और आईटीबीपी ने दो दिन से यहां रेस्क्यू अभियान चलाकर अधिकांश श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। लेकिन, इस हादसे में चार श्रमिक की मौत हो गई।

PunjabKesari
हादसे के बाद उठ रहे कई सवाल 
इस हिमस्खलन के बाद अब बीआरओ की कार्यदायी संस्था बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संस्था के ठेकेदार ने श्रमिकों के निवास के लिए ऐसी जगह का चयन किया जो आपदा के लिहाज से पहले से संवेदनशील रहा है। जहां मजदूर रुके हुए थे वह स्थान पहाड़ी के ठीक नीचे है, इसीलिए एवलांच ने सभी मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया और चार लोगों जान ले ली।    

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!