उत्तराखंड हिमस्खलन में आठ मजदूरों की मौत, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

Edited By Ramkesh, Updated: 02 Mar, 2025 05:42 PM

avalanche eight workers died in avalanche army rescue operation

उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा गांव के पास शुक्रवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता चल रहे तीन श्रमिकों के शव रविवार को खोज एवं बचाव दलों ने बरामद किए हैं। इससे पहले शनिवार रात चार श्रमिकों के शव बरामद किए गए थे। इस प्रकार अब तक कुल...

देहरादून: उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा गांव के पास शुक्रवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता चल रहे तीन श्रमिकों के शव रविवार को खोज एवं बचाव दलों ने बरामद किए हैं। इससे पहले शनिवार रात चार श्रमिकों के शव बरामद किए गए थे। इस प्रकार अब तक कुल 8 श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

PunjabKesari

आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि खोज एवं बचाव दलों ने रेस्क्यू अब समाप्त कर दिया है। सेना ने युद्धस्तर पर कार्य किया किया। उन्होंने बताया कि ज्योतिर्मठ में मृत श्रमिकों का पोस्टमार्टम किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 44 श्रमिकों को ज्योतिर्मठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति सामान्य है। उनके उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है तथा उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सुमन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों का एम्स, ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। एम्स, ऋषिकेश प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार है। आप को बता दें कि इस हादसे में कुल 54 लोग दबे थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!