1.8 करोड़ का लोन पास करने के बदले मांगी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर और 2 एजेंट को किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2026 05:47 PM

cbi arrests bank manager and two agents in bribery case

सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर 18 नवंबर को देहरादून में बैंक की इंदिरा नगर शाखा के प्रबंधक और 'डायरेक्ट सेलिंग एजेंट' (डीएसए) के तौर पर काम करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

देहरादून: बैंक ऑफ बड़ौदा के एक शाखा प्रबंधक और दो बिचौलियों को एक आवेदक का ऋण मंजूर करने के बदले कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर 18 नवंबर को देहरादून में बैंक की इंदिरा नगर शाखा के प्रबंधक और 'डायरेक्ट सेलिंग एजेंट' (डीएसए) के तौर पर काम करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 1.8 करोड़ रुपए के ऋण को मंजूर कराने और उसका भुगतान कराने के बदले में, उन्होंने कर्ज की रकम का पांच प्रतिशत रिश्वत के तौर पर मांगा। यह पांच प्रतिशत रकम नौ लाख रुपये बनती है। 

बयान में कहा गया, "आरोपियों के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने उन्हें 3.8 लाख रुपए और 2.2 लाख रुपए (कुल 6 लाख रुपए) के दो बिना तारीख वाले चेक दिए और बताया कि 50,000 रुपये नकद दिए जाएंगे।" सीबीआई ने 18 नवंबर को एक जाल बिछाया और 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक डीएसए को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद, इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए आरोपी शाखा प्रबंधक और एक अन्य डीएसए को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!