महंत रोहित गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज,पत्नी ने ही लगाए गंभीर आरोप; रोंगटे खड़े कर देगा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 May, 2025 10:38 AM

case filed against mahant rohit giri his wife made serious allegations

हरिद्वारः हरिद्वार में स्थित चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया । महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि महंत रोहित गिरी ने...

हरिद्वारः हरिद्वार में स्थित चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया । महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि महंत रोहित गिरी ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। साथ ही चोरी का आरोप लगाते हुए महंत समेत 10 के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने रोहित गिरी पर किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित गिरी निवासी चंडी घाट थाना श्यामपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि रोहित गिरी की पत्नी गीतांजलि गिरी ने ही पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि करीब 19 साल पहले उसकी शादी महंत रोहित गिरी के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। उनका परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। बताया कि वह मां चंडी देवी मंदिर की आजीवन ट्रस्टी है। लेकिन, अगस्त 2021 को उनके जीवन में रीना बिष्ट आई। जोकि उसकी बड़ी बहन की पुरानी परिचित थी। रीना ने खुद को बेसहारा बताया और मदद मांगी। जिस पर उसे घर में रहने की अनुमति दे दी गई।

पत्नी गीतांजलि ने बताया कि रीना पीसीएस की तैयारी कर रही थी। ऐसे में वह पढ़ाई करती रहती थी। जिस वजह से उसे शक ही नहीं हुआ कि वह उसके पति के साथ मिलकर धोखा देगी। इसी बीच गीतांजलि को अपने पति की एक डायरी भी मिली थी। जिसमें रीना के नाम 5.5 लाख रुपए की एफडी की बात लिखी थी। पत्नी ने इस बारे में दोनों से पूछा तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

वहीं, चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब रीना ने 14 जनवरी को एम्स ऋषिकेश में एक बेटी को जन्म दिया। जिसमें बच्ची के माता-पिता के नाम की जगह रोहित गिरी और रीना का नाम लिखा हुआ था। जिसका विरोध करने पर रोहित गिरी ने उसे तलाक देने के लिए कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि बेटे को कार से कुचलकर हत्या का प्रयास किया है। जबकि गीतांजलि गिरी को मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा और रोहित से तलाक के लिए मजबूर किया जा रहा है।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोहित गिरी समेत 10 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!