Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2025 09:14 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर रविवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार खाई में गिरी है। हादसे में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि दोनों युवक मसूरी घूमने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां मैगी प्वाइंट के पास कार खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार में दो युवक सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें लगी है। इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। टीम ने दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
हादसे में घायलों की पहचान अनुराग चौधरी (28) पुत्र केदार सिंह चौधरी, निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज आमवाला देहरादून और नैतिक सिंह( 27) निवासी इंद्रेश बिहार ग्रेट नोएडा के रूप में हुई है।