BJP ने अल्मोड़ा में की 'सदस्यता अभियान' की शुरुआत, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया ये संकल्प

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Sep, 2024 01:19 PM

bjp started  membership campaign  in almora

अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा में अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पाताल देवी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नेता...

अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा में अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पाताल देवी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। इसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं ने मिलकर इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस सदस्यता अभियान के अवसर पर भाजपा के अल्मोड़ा प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने के लक्ष्य को और मजबूत करेगा। वहीं बिष्ट ने जोर देकर कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के माध्यम से पार्टी से जोड़ा जाएगा, ताकि पार्टी का आधार और व्यापक हो सके।

प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा की विचारधारा और नीतियों को जनता के बीच और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। वहीं आगे कहा कि इसमें देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!