"नगर निकाय में BJP की सरकार बननी निश्चित", CM धामी बोले- कांग्रेस में कार्यकर्ता का सम्मान नहीं

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jan, 2025 01:02 PM

bjp government is sure to be formed in the municipal body cm dhami

प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन, मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगत सिंह खाती को पार्टी का पटका पहनाकर, अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और धामी ने औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर धामी ने...

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं द्वारा पार्टी सदस्यता लेने के बाद दावा किया कि नगर निकाय में भी भाजपा की सरकार आ रही है, जो प्रदेश हित में शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास के एजेंडे पर जनता का विश्वास बढ़ रहा है और दूसरे दलों से भी लोग भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में योग्य, सभ्य और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होना, दुर्भाग्यपूर्ण है। 

प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन, मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगत सिंह खाती को पार्टी का पटका पहनाकर, अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और धामी ने औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर धामी ने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। प्रदेश की जनता ने हमारे विकास के कार्यों पर मुहर लगाते हुए, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में दोबारा जीतने के मिथक को तोड़ा। लोकसभा में पांच कमल मोदी जी को अर्पित किए और हाल में केदारनाथ चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जिताकर, क्षेत्रवाद जातिवाद और विकास विरोधी राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह निकाय चुनाव में भी हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसका संकेत अभी से मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका एवं दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर और 40 सभासद भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों की यह जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी, जो राज्य को उन्नति एवं राज्यवासियों की प्रगति की रफ्तार को तेज करने में सहायक होगी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!