Edited By Nitika, Updated: 11 Apr, 2024 01:56 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के सोमेश्वर में जनता से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।
अल्मोड़ा/नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के सोमेश्वर में जनता से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।
धामी अल्मोड़ा के सोमेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में वोट मांग रहे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करने से पहले रोड शो (शोभा यात्रा) निकाली। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके बाद स्थानीय रामलीला मैदान में धामी ने एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दस साल का कार्यकान ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान केन्द्र सरकार ने बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में तीसरी आर्थिक महाशक्ति और विकसित देश बनाने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। उन्होंने इस दौरान अपनी सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने जनता से प्रधामनंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को विजयी बनाने की भी अपील की।