उत्तराखंड में मानसून की लगभग विदाई, इस दिन से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Oct, 2024 01:20 PM

almost farewell of monsoon in uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। इसके चलते देहरादून में इन दिनों लोग चटक धूप का सामना कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार से एक बार फिर से राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें लोगों को दिन के समय...

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। इसके चलते देहरादून में इन दिनों लोग चटक धूप का सामना कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार से एक बार फिर से राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें लोगों को दिन के समय की गर्मी से राहत महसूस होगी।

जानकारी के अनुसार राज्य में मानसून का दौर खत्म होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। इसी बीच मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान से कल यानी शनिवार से कई जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है। साथ ही विभाग ने 5 सितंबर से 10 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। इस के चलते राज्य में तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसी के साथ आने वाले दिनों में उत्तराखंड का मौसम सुहावना हो जाएगा।

बता दें कि मौसम विभाग ने बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था। इसके अतिरिक्त नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया गया कि एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने से इन जिलों के तापमान में गिरावट की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!