अल्मोड़ाः विधायक और DM ने विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, जवानों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Dec, 2024 04:39 PM

almora mla and dm paid tribute to the martyrs on vijay diwas

अल्मोड़ाः 1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत की याद में आज पूरा देश विजय दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मना रहा है। दरअसल,16 दिसंबर 1971 में 14 दिन तक चले भीषण युद्ध मे अल्मोड़ा के 25 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। जबकि 12 सैनिक घायल हुए थे। इसी क्रम में...

अल्मोड़ाः 1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत की याद में आज पूरा देश विजय दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मना रहा है। दरअसल,16 दिसंबर 1971 में 14 दिन तक चले भीषण युद्ध मे अल्मोड़ा के 25 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। जबकि 12 सैनिक घायल हुए थे। इसी क्रम में अल्मोड़ा छावनी परिषद स्थित शहीद स्मारक में सैनिकों के शौर्य व जज्बे को सलाम करते हुवे वीर शहीद जवानो को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा समेत कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र व पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर वीर जवानों की वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि 'विजय दिवस' 16 दिसंबर, 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। इस दिन पाकिस्तान ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। यानी कि इस दिन पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को भारतीय सेना के सामने समर्पण करना पड़ा था। इस युद्ध में पाकिस्तान ने भारत का लोहा मानते हुए भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए थे। विधायक ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के साथ-साथ देशभर के लिए गौरवशाली दिवस है। मनोज तिवारी ने कहा कि चाहे 1965 की जंग हो, 1971 का युद्ध हो, कारगिल का युद्ध हो हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन,बान और शान के लिए हमेशा समर्पित होकर अपनी सेवाएं दी है। साथ ही कहा कि जब कभी भी देश में कोई भी संकट की स्थिति पैदा हुई उत्तराखंड के वीर जवानों ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया है।

वहीं, इस मौके पर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सभी सैनिकों और उनके परिजनों को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ ही वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया है। बता दें कि इस विजय दिवस पर विधायक मनोज तिवारी और डीएम आलोक कुमार पांडेय ने वीर जवानों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!