Edited By Nitika, Updated: 11 Jun, 2024 03:54 PM

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जसपुर में पुलिस ने जाल काट कर घर में सेंध लगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
ऊधमसिंह नगर/नैनीतालः उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जसपुर में पुलिस ने जाल काट कर घर में सेंध लगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, विगत सात जून को जसपुर के कब्रिस्तान के पास रहने वाले मोहम्मद इकराम के घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने बहुमूल्य सोने के जेवर पर हाथ साफ कर लिया था। वादी तब अपने बच्चों के साथ उप्र के ठाकुरद्वारा गया था। अगले दिन पुलिस में वादी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जसपुर के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में चार टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की।
जांच में मिले तथ्यों के आधार पर देर रात को सूत मिल फैक्ट्री से कमल उर्फ चीनू को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लाखों रुपए मूल्य के चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।