मसूरी में हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार... उड़े परखच्चे; पर्यटकों में मची चीख पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2025 04:52 PM

accident in mussoorie car lost control and

मसूरीः उत्तराखंड के मसूरी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर्यटकों की कार खाई में गिरी है। इस घटना के दौरान कार में चार लोग सवार थे। हादसे में सभी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मसूरी में स्थित गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास हुआ है। यहां पर्यटकों का एक वाहन खाई में गिरा है। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची रेसक्यू टीम ने तुरंत अभियान चलाया। घायलों को खाई से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भेजा गया। बताया गया कि पर्यटकों की कार लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी। तभी अचानक सड़क पर चल रही कार के सामने जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।    

हादसे में घायल चालक की पहचान प्रशांत सकलानी (35) पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून के रूप में हुई है। जबकि अन्य तीन लोग महाराष्ट्र निवासी जय देसाई (45), पत्नी झरना देसाई (44), बेटी (9) तृषा देसाई घायल हुए है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!