राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि आज, CM धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jan, 2025 02:53 PM

77th death anniversary of father of the nation mahatma gandhi today

Uttarakhand: आज यानी 30 जनवरी को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uttarakhand: आज यानी 30 जनवरी को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महात्मा गांधी ने अपने ओजस्वी विचारों से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा और मानवता के पुजारी थे। गांधी जी ने देश को आजाद करवाने के लिए जो भूमिका निभाई वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। उनके इसी योगदान के कारण गांधी जी आज महात्मा गांधी के नाम से जाने जाते हैं। कई लोग उन्हें प्यार से बापू बुलाते है।

आपको बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को होती है जिसे उनके निधन के दिन के रूप में मनाया जाता है। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। गोडसे ने बापू को उस समय गोली मारी जब वे प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे। महात्मा गांधी के योगदान को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में याद किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!