Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2025 11:24 AM

चमोलीः जनपद चमोली में पुलना गांव के समीप जंगल में 5 व्यक्ति रास्ता भटक गए थे। इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने भटके लोगों को सकुशल ढूंढ निकाला।
चमोलीः जनपद चमोली में पुलना गांव के समीप जंगल में 5 व्यक्ति रास्ता भटक गए थे। इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने भटके लोगों को सकुशल ढूंढ निकाला।
जानकारी के अनुसार यह घटना हेमकुंड यात्रा मार्ग में पुलना गांव के निकट की है। जहां लक्ष्मण गंगा पार करने के बाद पांच लोग जंगल में रास्ता भटक गए। इस घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद जंगल में भटके हुए पांच युवकों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण
- अमित सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी चमोली
- सुनील पुत्र कुंवर राम निवासी बूरा घाट चमोली
- महेश पुत्र अर्जुन सिंह निवासी घाट चमोली
- मुकेश पुत्र महेशानंद निवासी नंदप्रयाग चमोली
- भगत सिंह पुत्र कुशाल सिंह निवासी चमोली