पुलिस मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार... एक गोली लगने से घायल,दो अलग-अलग पेट्रोल पंप पर की थी लूट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Apr, 2025 12:49 PM

5 criminals arrested in police encounter  one injured by bullet

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा और किच्छा पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हरियाणा के एक गिरोह के पांच सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर किया है। जबकि दो सदस्य फरार हैं।

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा और किच्छा पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हरियाणा के एक गिरोह के पांच सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर किया है। जबकि दो सदस्य फरार हैं।      

बदमाशों ने दोनों पेट्रोल पंप से तमंचे की नोंक पर 56,800 रूपए लूटे थे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के अनुसार विगत 25 अप्रैल को खटीमा और किच्छा के गुरूनानक और एम ए फ्यूल नामक दो पेट्रोल पंपों में एक ही रात में लूट की घटना हुई थी। मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने दोनों पेट्रोल पंप से तमंचे की नोंक पर 56,800 रूपए लूट लिए थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। खटीमा और किच्छा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथमद्दष्टया पुलिस को दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह के हाथ होने का अंदेशा लगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।      
 
पेट्रोल पंप से लूट मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी हरियाणा के हैं
इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए मुखबिर को लगा दिया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात को दोनों थानों की पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिये संयुक्त कार्रवाई शुरू की। जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। जिसमें एक बदमाश सूरज उर्फ माफिया ग्राम सिटावली, थाना मोहाणा, सोनीपत, हरियाणा घायल हो गया। आरोपी को तत्काल नानकमत्ता स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी हरियाणा के हैं।

गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार, खोजबीन जारी
इनमें सूरज उर्फ माफिया के अलावा साहिल एवं हरेंद्र उर्फ बिट्टू निवासीगण फाजिलपुर, थाना सेक्टर-27, जिला सोनीपत, मोहित निवासी गढ़ी बोर, थाना अरूण स्टेट, जिला रोहतक और राहुल निवासी सीतावली, थाना मुहाना, जिला सोनीपत शामिल हैं। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को कुछ नकदी और 315 बोर के दो तमंचा के साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। घटना के बाद एसएसपी मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश को देखा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

93/3

7.4

Kolkata Knight Riders are 93 for 3 with 12.2 overs left

RR 12.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!