रामनगर में बाघ के हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2026 03:48 PM

22 year old youth killed in tiger attack in ramnagar

इस घटना के बाद रामनगर और आसपास के वन क्षेत्रों में बाघ की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ के हमलों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में बाघ के हमले में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत उत्तरी जसपुर फाटो के जंगल में हुई।

बताया जा रहा है कि दिलशाद अपनी मां नूरजहां व चचेरे भाई इमरान के साथ जंगल में बकरियां चराने गया था और इसी दौरान बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया तथा घसीटते हुए उसे जंगल के भीतर करीब 200 मीटर दूर ले गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गोली चलाकर बाघ को वहां से भगाया। उन्होंने बताया कि दिलशाद का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

क्षेत्र के रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद रामनगर और आसपास के वन क्षेत्रों में बाघ की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ के हमलों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!