Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 183 लोगों की मौत

Edited By Nitika, Updated: 29 Aug, 2024 02:39 PM

183 people have died in char dham yatra

उत्तराखंड में इस साल मई में चारधाम यात्रा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 183 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में इस साल मई में चारधाम यात्रा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 183 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इन 183 मौतों में से 177 लोगों की मृत्यु स्वास्थ्य कारणों से हुई जबकि छह अन्य की मौत प्राकृतिक आपदा में हुई। चारधाम यात्रा इस साल 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे। चारों हिमालयी धामों में अब तक 33 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ चुके हैं जबकि चारधाम यात्रा का समापन होने में अभी तीन माह से अधिक का समय शेष है।

हालांकि भारी बारिश के कारण मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 31 जुलाई से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में खासी गिरावट आई। पैदल मार्ग के जरिए अगस्त में केदारनाथ यात्रा लगभग स्थगित ही रही लेकिन हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!