उत्तरकाशी हादसाः हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर लगी रोक, यात्रियों को भारी परेशानी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 May, 2025 12:20 PM

uttarkashi accident kedarnath helicopter service

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगाई गई है। जिसमें यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगाई गई है। जिसमें यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा रोक दी गई है। दरअसल, उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 के घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद तुरंत केदारनाथ के लिए हेली सेवा पर रोक लगी है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी, दयानंद सरस्वती की ओर से यह जानकारी दी गई।

बता दें कि एयरोट्रांस कंपनी के हेलिकॉप्टर ने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास पहुंचते ही हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है। जिसमें कई यात्री अब पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े हैं।      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!