'3 साल से कर रहा हूं कोशिश': ऋषभ पंत ने बयां किया अपना दर्द, CM धामी ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Aug, 2026 04:15 PM

rishabh pant opens up about his pain cm dhami assures all possible help

​​​​​​​पंत मूल रूप से हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन साल से यहां जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई है।

देहरादून: लोकप्रिय क्रिकेटर ऋषभ पंत की ओर से उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मदद मांगे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शनिवार को कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। 

धामी ने कहा, "अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां लौटकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।" इससे पहले पंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया था कि उत्तराखंड से होने के नाते वह अपने राज्य से बेहद लगाव रखते हैं और दिल्ली से अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं। 

पंत मूल रूप से हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन साल से यहां जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई है। पंत ने कहा कि वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस आना चाहते हैं और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया को कठिन बताते हुए मुख्यमंत्री से इसमें मदद करने का अनुरोध किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!