Uttarakhand News: सेल्फी लेने के दौरान बिगड़ा संतुलन...पहाड़ से गिरने से एक महिला की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2024 01:50 PM

a woman died after falling from a mountain while taking a selfie

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस महिला की पहचान हरिद्वार जिले के रूड़की की रहने वाली सोनल पायल (37) के रूप में हुई है जो उस समय अपने पति के साथ थी। वह एक अस्पताल में ‘चीफ फार्मासिस्ट' थी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सेल्फी लेने के दौरान...

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मटेला क्षेत्र में गुरुवार को सेल्फी लेते समय एक महिला पहाड़ से नीचे खाई में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने यह जानकारी दी। 

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस महिला की पहचान हरिद्वार जिले के रूड़की की रहने वाली सोनल पायल (37) के रूप में हुई है जो उस समय अपने पति के साथ थी। वह एक अस्पताल में ‘चीफ फार्मासिस्ट' थी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सेल्फी लेने के दौरान पायल का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी एवं उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से बदहवास उसका पति भी पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाडियां अधिक होने के कारण वह उसे ढूंढ नहीं पाया और रास्ता भटक गया। बाद में राज्य आपदा प्रतिवादन बल ने रस्सी की सहायता से खाई में उतर कर शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाया। महिला के पति को भी टीम ने ढूंढ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!