Uttarakhand News: यमुना नदी में डूबने से उत्तर प्रदेश के युवक की मौत, नहाने के दौरान फिसलने से गिरा था मृणाल

Edited By Nitika, Updated: 09 Jun, 2024 12:02 PM

youth from uttar pradesh died after drowning

उत्तर प्रदेश के एक युवक की शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में ओशो आश्रम के पास यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मृणाल (19) के रूप में की है।

 

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के एक युवक की शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में ओशो आश्रम के पास यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मृणाल (19) के रूप में की है।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के अनुसार, नहाते समय मृणाल फिसलकर नदी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कर्मियों ने उसे बेहोशी की हालत में तुरंत नदी से बाहर निकाला क्योंकि वह ज्यादा दूर नहीं गया था। मृणाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!