उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Edited By Nitika, Updated: 16 Aug, 2024 01:43 PM

weather patterns changed in uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के चलते विभाग...

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के चलते विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की है।

मौसम विभाग ने राज्य में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सूचना के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। वहीं इस दौरान चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की अपील की गई है।

बता दें कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, इसमें जनहानि की संभावना हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!