उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मैदानी इलाको में भी बढ़ने लगी ठंड

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Nov, 2024 09:34 AM

weather changed due to rain in the hilly areas of uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि पहाड़ों से मैदानी इलाको तक ठंड अब बढ़ने लगी है। इसी के साथ ही तापमान में भी गिरावट की संभावना बनी हुई है।

देहरादूनः उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि पहाड़ों से मैदानी इलाको तक ठंड अब बढ़ने लगी है। इसी के साथ ही तापमान में भी गिरावट की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बीते रविवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, राजधानी देहरादून में धूप का असर कम दिखाई दे रहा है। इसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 11 नवंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रहने की आशंका है।

बता दें कि बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज यानी सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!