अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह कुंजवाल, धामी सरकार पर लगाया योजनाएं बंद करने का आरोप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Oct, 2024 03:17 PM

veteran congress leader govind singh kunjwal reached almora

अल्मोड़ाः कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल अल्मोड़ा पहुंचे चुके है। इस दौरान उन्होंने धामी सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है।

अल्मोड़ाः कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल अल्मोड़ा पहुंचे चुके है। इस दौरान उन्होंने धामी सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धोनी डिग्री कॉलेज में 2014 से संचालित विज्ञान संकाय को बंद कर दिया गया है। जबकि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने विकास की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में से विज्ञान वर्ग को गुप्तकाशी शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका तात्पर्य यह है कि भविष्य में भाजपा के शासनकाल में इस में मान्यता मिलने का सवाल ही नहीं रहा है। क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में ही इसे रद्द कर दिया है।  साथ ही, सालम क्षेत्र के पॉलिटेक्निक की सिविल ट्रेड भी बंद कर दी गई है। ऐसे में पॉलिटेक्निक में उपकरणों की भारी कमी के बीच छात्रों की संख्या भी कम हो गई है।  

वहीं, कुंजवाल ने कहा कि इस मामले में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर 25 अक्टूबर को 24 घंटे का उपवास रखेंगे। इसके अतिरिक्त धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!