देहरादून में घर के बाहर खड़ा वाहन चोरी... एक शातिर को पकड़ा, दो अन्य फरार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jun, 2025 12:41 PM

vehicle parked outside a house in dehradun stolen

देहरादूनः राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ा वाहन चोरी हो गया था। इस घटना की शिकायत सहसपुर निवासी अमीर हसन ने पुलिस को दी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उत्तर प्रदेश के...

देहरादूनः राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ा वाहन चोरी हो गया था। इस घटना की शिकायत सहसपुर निवासी अमीर हसन ने पुलिस को दी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के मंझाड़ी गांव निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार चल रहे है।

सहसपुर निवासी अमीर हसन ने पुलिस को बीती 25 जून को तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि उन्होंने अपने घर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मामले में पुलिस ने एक चोर को तिमली के जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के मंझाड़ी गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। जबकि उसके दो अन्य साथ फरार है। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है। इसके अलावा पकड़े गए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!