Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2025 11:03 AM

देहरादूनः उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का जल्द ऐलान होगा। वहीं, धामी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन इससे पहले भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होने की संभावना है।

आपको बता दें कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद पर सांसद महेंद्र भट्ट को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। वहीं, नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री खजानदास, वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली, पार्टी विधायक आशा नौटियाल और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का नाम भी चर्चा में शामिल है। इसी के साथ ही कई विधायक व अन्य युवा नेताओं के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
वहीं, धामी कैबिनेट में पांच खाली पद भरे जाने के साथ ही तीन कैबिनेट मंत्रियों की विदाई के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रिमंडल का जो ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, उसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है। अब देखना यह होगा कौन से नए चेहरों की कैबिनेट में एंट्री होगी और किन मंत्रियों की विदाई। लेकिन इससे पहले नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने की संभावना है।