उत्तराखंड हाईकोर्ट खुलने का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jul, 2025 07:58 AM

uttarakhand high court opening time changed

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय के खुलने के समय में आगामी सोमवार 14 जुलाई से आंशिक परिवर्तन किया गया है। उच्च न्यायालय अब न्यायिक कार्यों के लिए सुबह 10.15 की बजाय 10.30 बजे से खुलेगा। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से गुरुवार को...

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय के खुलने के समय में आगामी सोमवार 14 जुलाई से आंशिक परिवर्तन किया गया है। उच्च न्यायालय अब न्यायिक कार्यों के लिए सुबह 10.15 की बजाय 10.30 बजे से खुलेगा। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से गुरुवार को  अधिसूचना जारी की गई है।

नए टाइम टेबल के अनुसार उच्च न्यायालय में सुबह 10.30 से न्यायिक कार्य शुरू होंगे मध्यान्ह 1.30 तक सुनवाई चलेगी। भोजनावकाश दोपहर 1.30 बजे से 2.25 तक होगा। इसके बाद भोजनावकाश के बाद सभी अदालतें 2.25 बजे से 4.30 तक न्यायिक कार्य करेंगी। हालांकि रजिस्ट्री सुबह दस बजे से शाम 05 बजे तक पूर्व की भांति कार्य करेगी।

बता दें कि इससे पहले सभी अदालतों में सुबह 10.15 बजे से मध्यान्ह 1.15 बजे तक न्यायिक कार्यों की सुनवाई होती थी। इसके साथ ही 02 बजे तक भोजनावकाश और इसके पश्चात् 2.15 बजे से 4.15 बजे तक दूसरी पाली की सुनवाई होती थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!